Amche Bappa 2022 : बड़कस चौक स्थित 'यह' मंडल सार्वजनिक तौर पर करता है समभाव से आयोजन

09 Sep 2022 19:11:40
Amche Bappa 2022
 
सार्वजनिक तौर पर भगवान गणेश की स्थापना करना और विभिन्न तरह के कार्यक्रम का आयोजन करने के पीछे मंडल का एक संदेश होता है और वो है एकता का संदेश।
 
 
Amche Bappa 2022

बाल गंगाधर तिलक द्वारा शुरू की गई सार्वजनिक गणेश स्थापना यह प्रथा आज भी चली आ रही है।
 

Amche Bappa 2022 

आज के दौर में तो बड़े पैमाने पर ठाट-बाठ से बप्पा की स्थापना की जाती है और विभिन्न तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।
 

Amche Bappa 2022 

इसी तरह लहान आयचित मंदिर बड़कस चौक महल स्थित श्री सार्वजनिक बाल गणेश उत्स्व मंडल भी तिलक द्वारा शुरू किये गए पर्व को मनाता आ रहा है।
 

Amche Bappa 2022 

इस बार मंडल आजादी के अमृत महोत्स्व का संदेश लोगों को दे रहा है और आने वाली पीढ़ी को देश के प्रति जागरूक कर रहा है।

 

Amche Bappa 2022 
श्री सार्वजनिक बाल गणेश उत्सव मंडल की ओर से हर साल विविध धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होता आया है।
 

Amche Bappa 2022 

इन कार्यक्रम के अंतर्गत हनुमान जयंती, गणेश उत्सव इसके अलावा धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन मंडल की ओर से किया जाता है।
 

Amche Bappa 2022 

हर साल की तरह इस साल भी मंडल द्वारा सभी की मदद और आशीर्वाद से बप्पा की स्थापना की गई। मंडल के सदस्य के रूप में कार्यरत डॉ. राजेश यशवर्धन मुरकुटे ने सभी के सहयोग के लिए सदस्यों और श्रद्धालुओं को धन्यवाद दिया।
Powered By Sangraha 9.0