Amche Bappa 2022 : भेंडे लेआउट में बप्पा के दर्शन के लिए देश के कोने-कोने से आते हैं श्रद्धालु

    07-Sep-2022
Total Views |
Amche Bappa 2022
 
 
श्री सार्वजनिक बाल गणेशोत्सव मंडल भेंडे लेआउट, इस साल अपने मंडल की 34वीं वर्षगांठ मना रहा हैं।
 

Amche Bappa 2022 

मंडल की स्थापना 1989 को जेष्ठ नागरिकों के मार्गदर्शन और युवाओं के सहयोग से की गई थी। मंडल को उनके काम के द्वारा ख्याति प्राप्त हुई, मंडल के द्वारा किये जा रहे कार्य और लोगों को दिये जा रहे मार्गदर्शन की वजह से यह संभव हो पाया है।
 

Amche Bappa 2022 

आज भेंडे लेआउट के गणेश भगवान को देखने आने वालों की संख्या 7 से 7.50 लाख तक पहुंच चुकी है। दर्शन करने के लिए आने वाले भक्त सिर्फ नागपुर शहर से ही नहीं बल्कि पूरे महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश इत्यादि से आते हैं।
 

Amche Bappa 2022 

मंडल ने आजतक साकार किए गए थीम में श्रद्धालुओं को अष्टविनायक दर्शन, अयोध्या के प्रस्तावित राम मंदिर, पंढरपुर का विठ्ठल रुक्मिणी मंदिर, देवगढ़ का सिद्धेश्वर पंचायतन मंदिर, बैतूल का बालाजीपुरम मंदिर, रामटेक का अम्बाड़ा तलाव के पास का पुरातन मंदिर...
 

Amche Bappa 2022
 
साथ ही विदर्भ के अष्टविनायक दर्शन, मोझरी का विश्व मानव मंदिर, तिरुपति का बालाजी मंदिर, शिरडी का साई मंदिर,
 

Amche Bappa 2022 
 
उत्तराखंड का केदारनाथ मंदिर, स्वर्गलोक दर्शन के साथ ही विष्णु अवतार, अतुल्य भारत एक समग्र दर्शन, पंचतत्व यही जीवनतत्व, माहेष्मती महल, भारतीय सेना की गौरवगाथा इत्यादि शामिल है।
 
 
Amche Bappa 2022

इसके साथ ही मंडल ने सामाजिक दायित्व निभाते हुए मंडल की ओर से अपना सहयोग देते हुए स्वच्छ पीने का पानी महाराष्ट्र के कोने कोने तक पहुंचे इसके लिए पिछले साल मुख्यमंत्री सहायता निधि में योगदान दिया था।


Amche Bappa 2022 
मंडल को सभी की तरफ से इसी तरह का सहकार्य प्राप्त होता रहेगा ऐसा उन्हें विश्वास हैं।
 

Amche Bappa 2022