रूद्र गणेश मंडल यह जरीपटका का एक ऐसा मंडल है जहां आपको हर साल भगवान गणेश विभिन्न तरह की बड़े स्वरूप की प्रतिमा दिखेगी।
मंडल के अध्यक्ष कहते है कि इस तरह की प्रतिमा स्थापित करने का उद्देश्य यह है कि लोग जिन्हे हिंदू संस्कृत और देवी-देवताओं के बारें में जानकारी नहीं है उन्हें इनसे अवगत कराया जा सके।
पिछले कुछ वर्षों से अग्निदेव,गॉड ऑफ़ सी, नरसिम्हा अवतार की स्थापना की जा चुकी है। साथ ही मंडल में आने वाले श्रद्धालुओं को इसकी संक्षिप्त में जानकारी भी मिल जाती है ताकि लोगों को इसकी जानकारी हो।
विनायकी बप्पा का फीमेल अवतार है! भगवान गणेश ने यह अवतार अपनी मां पार्वती को बचाने और नारी शक्ति के बारें में बताने के लिए धारण किया था।
विनायकी, गणेशिनी या गजानिनी के नाम से जाने जाने वाले गणेश के स्त्री रूप के बारे में अधिक लोगों को जानकारी नहीं है।
पुराणों में एक किंवदंती है जो विनायकी देवी यानी गणेश के स्त्री रूप या 'शक्ति' को सिद्ध करती है।
जब पहली बार रूद्र स्वरुप में बप्पा की मूर्ति स्थापित की गई थी तभी से लोगों ने ही इसे 'रूद्र गणेश मंडल' कहकर संबोधित करना शुरू कर दिया था।
****

*****

****